34
असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर प्रमोट : 3 इंजीनियर बनाए गए ईई, सभी को बाद में दी जाएगी पदस्थापना
रायपुर 6 घंटे पहले
प्रदेश में पीएचई डिपार्टमेंट के 3 + 4 प्रतीक्षा सूची कुल 7 असिस्टेंट विद्युत यात्रीक इंजीनियरों को प्रमोट करके बनाया गया है। पीएससी की डीपीसी ने उनके नामों की अनुशंसा की है। इनकी पदस्थापना बाद में की जाएगी। पदोन्नति पाने वालों में प्रदीप कुमार वासनिक, विजय जामनिक, गिरवर दास रामटेके, प्रकाश राव फुलेकर, स्वर्गीय दिनेश कुमार आदि शामिल हैं । गौरतलब है कि वन मैन आर्मी को इसी माह निलंबन से बहाल किया गया । उन्हें बंद लिफाफे में बिना सी आर पदोन्नति दी गई थी । धन्यवाद ।
ने शहीदी सप्ताह मुख्य मार्ग के किनारे लगाए बैनर
नारायणपुर : शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन तीन नाबालिग महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़: पुलिस का नक्सलियों को मार गिराने का दावा, ग्रामीणों में विरोध के स्वर बुलंद, थाने का किया घेराव
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पद्दीगुड़ा गांव में हुयी मुठभेड़ में पुलिस द्वारा एक नक्सली को मार गिराने के दावे के बाद से ग्रामीणों में विरोध के स्वर बुलंद हो गए, जिसके चलते ग्रामीणों ने चिंतागुफा थाना का घेराव करने के साथ ही इस मुठभेड़ को फर्जी करार दिया।
ग्रामीणों ने पुलिस पर ग्रामीण को घर से ले जाने के बाद फर्जी मुठभेड़ कर हत्या करने का आरोप लगाने के साथ ही ग्रामीण कल करीब एक घंटा तक चिंतागुफा थाने के नजदीक नारेबाजी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने ग्रामीणों से इस मामले पर विस्तार से चर्चा की।
ग्रामीणों ने बताया कि गत रविवार को पद्दीगुड़ा निवासी कुंजाम भीमा अपने घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ सोया हुआ था, जहां से रात में पहुंचे जवानों ने उसे उठाया और अपने साथ ले गए और सुबह गांव से कुछ दूरी पर गोली मार दी गयी। उधर, नारायणपुर जिले में नक्सलियों के द्वारा चलाये जा रहे शहीदी सप्ताह के दौरान भी नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। कल पुलिस अधीक्षक के सामने तीन महिला नक्सलियों ने आत्मसर्मपण करके समाज के मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें